संजय राउत के समर्थन में आए राहुल गांधी, ट्वीट कर कहा- तानाशाह सुन ले, अंत में 'सत्य' जीतेगा, और अहंकार हारेगा

By अंकित सिंह | Aug 01, 2022

धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया है। संजय राउत को आज कोर्ट की ओर से 4 दिनों के लिए प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया गया है। 16 घंटे की पूछताछ के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। संजय राउत की गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। विपक्ष की ओर से इसे बदले की राजनीति करार दिया जा रहा है। इन सबके बीच संजय राउत का समर्थन अब राहुल गांधी ने भी कर दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर संजय राउत का समर्थन किया है। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि राजा का साफ संदेश है, जो मेरे खिलाफ बोलेगा, वह तकलीफ है झेलेगा।

इसे भी पढ़ें: आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप, महाराष्ट्र को विभाजित करने की हो रही कोशिश, विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा

संजय राउत की गिरफ्तारी पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये सरकार विपक्ष को दबाना चाहती है, अगर कोई प्रॉपर्टी का मामला है तो उसके लिए कानून है और उसके तहत एक्शन लीजिए न कि उसके घर जाकर 6 घंटे पूछताछ करना ये सब उत्पीड़न है और विपक्ष को खत्म करनी की बातें चल रही हैं। उन्होंने कहा कि वो संसद को विपक्ष मुक्त चाहते हैं इसलिए वो ऐसा कर रहे हैं लेकिन संजय राउत कानूनी तौर पर लड़ेंगे और उन्हें जो कुछ कहना है वो कहेंगे। वही उद्धव ठाकरे ने कहा है कि संजय राउत पर हमें गर्व है। उन्होंने भाजपा के सामने झुकना स्वीकार नहीं किया। वह सच्चे शिवसैनिक हैं।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi