राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार से कहा, ‘कृषि विरोधी कानूनों’ को वापस लिया जाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार से फिर आग्रह किया कि तीनों ‘कृषि विरोधी कानूनों’ को वापस लिया जाए। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के एक कथन का हवाला देते हुए ट्वीट किया, “विनम्र तरीक़े से आप दुनिया हिला सकते हैं-महात्मा गांधी। एक बार फिर मोदी सरकार से अपील है कि तुरंत कृषि-विरोधी क़ानून वापस लिए जाएं।’’

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी कांग्रेस की प्रमुख समितियों में शामिल हुए भारतीय मूल के तीन सांसद

कांग्रेस नेता ने मंगलवार को हुई हिंसा की पृष्ठभूमि में महात्मा गांधी के कथन का उल्लेख किया। गौरतलब है कि किसान समूहों की ट्रैक्टर परेड के दौरान कई स्थानों पर पुलिस के साथ झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने किसान समूहों पर आंसू गैस के गोले छोड़े तथा लाठीचार्ज किया।

इसे भी पढ़ें: अशोक गहलोत का दावा, कांग्रेस ने कच्ची बस्तियों से लेकर कस्बों तक का विकास किया

दिल्ली की सीमा पर कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने अवरोधक तोड़ दिए।ट्रैक्टर परेड के लिए निर्धारित मार्ग से हटकर प्रदर्शनकारी किसानों का एक समूह मंगलवार को लालकिले में घुस गया और राष्ट्रीय राजधानी स्थित इस ऐतिहासिक स्मारक के कुछ गुंबदों पर अपने झंडे लगा दिए थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Large-Scale Security | दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद! नववर्ष और गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस-केंद्रीय एजेंसियां ​​लगाएंगी पैनी नज़र, मीटिंग का दौर शुरू

Gurugram: पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत पर हत्या का मामला दर्ज

भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत के बाद Elon Musk ने Canada की स्वास्थ्य प्रणाली की कड़ी आलोचना की

America ‘वास्तविक’ संयुक्त राष्ट्र बन गया है : Donald Trump