कृषि कानूनों के विरोध में तीन से पांच अक्टूबर तक पंजाब और हरियाणा में ट्रैक्टर रैली करेंगे राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2020

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ तीन से पांच अक्टूबर तक पंजाब और हरियाणा में ट्रैक्टर रैलियां करेंगे। यह जानकारी पार्टी के सूत्रों ने दी। इसने कहा कि किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, राज्य के सभी मंत्री एवं कांग्रेस विधायक प्रदर्शनों में शामिल होंगे। पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता के अनुसार ट्रैक्टर रैलियों को किसान संगठनों का समर्थन मिलने की उम्मीद है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल ने साधा UP सरकार पर निशाना, कहा- भाजपा का नारा ‘बेटी बचाओ’ नहीं, ‘तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ’ है

रैलियों में तीन दिन में 50 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की जाएगी। प्रवक्ता ने कहा कि रैलियां तीनों दिन हर रोज पूर्वाह्न लगभग 11 बजे शुरू होंगी। इनका आयोजन कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जाएगा। तीन अक्टूबर को रैली बढ़नी कलां (निहाल सिंह वाला, मोगा) में एक जनसभा के साथ शुरू होगी और 22 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। चार अक्टूबर को राहुल गांधी एक जनसभा के लिए कार से भवानीगढ़ पहुंचेंगे। 

प्रमुख खबरें

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए