सियासत के बीच सादगी! चाय के बागानों में महिलाओं के बीच पहुंचे Rahul Gandhi, मशीन से पत्तियां तोड़ना भी सीखा

By रेनू तिवारी | Mar 07, 2026

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी केरल यात्रा के दौरान एक बार फिर अपने चिर-परिचित 'जन-संपर्क' वाले अंदाज में नजर आए। शनिवार सुबह, तिरुवनंतपुरम रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने इडुक्की जिले के पीरुमाडे में स्थित ग्लेमेरी एस्टेट में चाय बागान की महिला श्रमिकों के साथ समय बिताया। जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से रवाना होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में जब उन्होंने चाय के बागानों में महिलाओं के एक समूह को काम करते देखा, तो उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाने का निर्देश दिया। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के.सी. वेणुगोपाल और सांसद डीन कुरियाकोस भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: Explained | मिडिल ईस्ट के युद्ध में रूस की एंट्री! पुतिन और ट्रंप होंगे आमने-सामने? लाइव लोकेशन का गेम खेल रहा मास्को

राहुल छात्रों से बातचीत करने के लिए शुक्रवार को कुट्टिक्कानम स्थित मरियन कॉलेज पहुंचे थे। वह शुक्रवार रात पीरुमाडे के एक रिसॉर्ट में रुके थे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए शनिवार सुबह तिरुवनंतपुरम रवाना हुए।

प्रमुख खबरें

राष्ट्रमंडल खेलों में अंकुश, साक्षी, अरूंधति, सचिन और नरेंदर ने सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के पांच और पदक पक्के किए

काला सागर में मर्चेंट नेवी अधिकारी की मौत की आशंका, कानपुर प्रशासन ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

क्लाउड सेवा बाजार में प्रतिस्पर्धा-रोधी गतिविधियों पर रोक के लिए कदम उठाने की जरूरत: कट्स रिपोर्ट

प्रदर्शनकारी छात्रों पर गोलीबारी के राहुल गांधी के दावे को भाजपा ने बताया झूठ, माफी की मांग की