'कोर्ट के आदेश के बाद भी राहुल गांधी नहीं मांग रहे माफी, ये उनका अहंकार है', हिमंत बिस्वा सरमा का वार

By अंकित सिंह | Mar 25, 2023

मानहानि मामले में सूरत कोर्ट से दोषी पाए जाने के बाद राहुल गांधी को 2 वर्षों की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, राहुल गांधी को जमानत अभी तुरंत दे दी गई थी। लेकिन इस सजा की वजह से राहुल गांधी को अपनी लोकसभा सदस्यता गवानी पड़ी है। इसको लेकर विपक्षी दल जबरदस्त तरीके से केंद्र सरकार पर हमलावर है। इन सबके बीच भाजपा साफ तौर पर इसे लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर पलटवार कर रही है। भाजपा साफ तौर पर कह रही है कि राहुल गांधी ने पूरे ओबीसी समुदाय का अपमान किया है। इन सबके बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का भी बयान सामने आया है। पूरे मामले पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सूरत कोर्ट ने ओबीसी समुदाय के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है। 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi के समर्थन में वायनाड में कांग्रेस का प्रदर्शन, केरल में आज Black Day मनाएगी पार्टी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को लालू प्रसाद यादव का श्राप लगा है। जब चारा घोटाले में आदेश आया था और लालू प्रसाद की सदस्यता जाने वाली थी। उस समय राहुल गांधी उनसे नहीं मिलते थे...राहुल गांधी ने तब ऐसे मामले में अपील के प्रावधान से संबंधित अध्यादेश को फाड़ दिया था। लालू जी ने उस समय राहुल गांधी को श्राप दिया था। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि मोदी किसी जाति का नाम नहीं है ये पिछड़े वर्गों के सम्मान का टाइटल है जिसने गांधी और कांग्रेस को चुनौती दी। 4 साल बाद न्यायालय ने फैसला दिया और आपकी सदस्यता गई तो जब कागज़ फाड़कर 2 साल की बात कर रहे थे तब आपको याद रखना चाहिए था कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा