Rahul Gandhi और मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

By एकता | May 11, 2025

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पहलगाम आतंकवादी हमले और सीमा पार से गोलीबारी के मामले में ताजा घटनाक्रम पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: देश की सुरक्षा में बड़ा कदम, रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस सुविधा का किया उद्घाटन

खरगे ने अपने पत्र में उनके और राहुल गांधी की ओर से 28 अप्रैल को लिखे गए पत्रों का जिक्र किया, जिनमें प्रधानमंत्री से पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर संसद का विशेष सत्र बुलाने का अनुरोध किया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा, 'ताजा घटनाक्रम के मद्देनजर लोकसभा में विपक्ष के नेता ने आपको फिर से पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने के सभी विपक्षी दलों के सर्वसम्मति से किए गए अनुरोध से अवगत कराया है, ताकि पहलगाम हमले, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और संघर्ष-विराम की घोषणा पहले वाशिंगटन और बाद में भारत व पाकिस्तान की सरकारों द्वारा किए जाने के मुद्दे पर चर्चा की जा सके।'

इसे भी पढ़ें: सीजफायर के बावजूद India की सख्ती बरकरार, Pakistan के खिलाफ 6 अहम फैसले, जो अब भी लागू

खरगे ने कहा, 'राज्यसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर मैं इस अनुरोध के समर्थन में पत्र लिख रहा हूं। मुझे विश्वास है कि आप (हमारी मांग से) सहमत होंगे।'

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता