नाबालिग के साथ बलात्कार और हत्या का मामला, राहुल ने परिवार से की मुलाकात, बोले- देश की बेटी न्याय की हक़दार है

By अनुराग गुप्ता | Aug 04, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नौ साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या की घटना की निंदा की और न्याय की मांग की। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने बुधवार को नाबालिग लड़की के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि परिवार को जब तक न्याय नहीं मिल जाता राहुल गांधी एक इंच भी पीछे नहीं हटने वाला है। 

कांग्रेस सांसद ने परिवार के साथ मुलाकात के बाद एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि माता-पिता के आँसू सिर्फ़ एक बात कह रहे हैं। उनकी बेटी, देश की बेटी न्याय की हक़दार है और इस न्याय के रास्ते पर मैं उनके साथ हूं।इससे पहले राहुल गांधी ने मंगलवार को नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार और फिर उसकी हत्या से जुड़ी हुई एक खबर के स्क्रीनशॉट को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा था कि दलित की बेटी भी देश की बेटी है। 

इसे भी पढ़ें: महिला ने भाजपा नेत्री के घर सामूहिक बलात्कार का लगाया आरोप, आपबीती सुन पुलिस ने दर्ज किया मामला

गौरतलब है कि दिल्ली में नौ वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके माता पिता ने आरोप लगाया है कि दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पुराने नांगल गांव में श्मशान घाट के पुजारी ने उनकी सहमति के बिना बच्ची का अंतिम संस्कार करा दिया। इस मामले में पुलिस ने एक पुजारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रमुख खबरें

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team