राहुल गांधी हिंदू नहीं, हमारे देवी-देवताओं का अपमान करने के लिए मांगे माफी: भाजपा विधायक

By अंकित सिंह | Sep 15, 2021

जब से राहुल गांधी माता वैष्णो देवी के दर्शन करके आए हैं तब से वह लगातार खुद के कश्मीरी ब्राहम्ण होने के दावों को लेकर चर्चा में है। इसके अलावा आज उन्होंने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वो(भाजपा) अपने आप को हिन्दू पार्टी कहते हैं और पूरे देश में लक्ष्मी और दुर्गा पर आक्रमण करते हैं। जहां ये जाते हैं, कहीं लक्ष्मी को मारते हैं, कहीं दुर्गा को मारते हैं। ​ये हिन्दू धर्म का प्रयोग करते हैं, ये धर्म की दलाली करते हैं। मगर ये हिन्दू नहीं हैं। इसके बाद भाजपा लगातार राहुल गांधी पर देवी-देवताओं का अपमान करने को लेकर हमलावर है। भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है। संबित पात्रा ने कहा कि महिला कांग्रेस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहत किया। मां लक्ष्मी, दुर्गा, सरस्वती करोड़ों लोगों की भावनाओं का केंद्र हैं। ये कहना कि दुर्गा जी पर आक्रमण हुआ, ऐसे शब्दों का प्रयोग किसी भी धर्म के लिए करना अनुचित है। 

 

इसे भी पढ़ें: मैं बाकी विचारधाराओं के साथ कोई ना कोई समझौता कर सकता हूं पर RSS और BJP के साथ कभी नहीं: राहुल गांधी


भाजपा विधायक दर्ज कराएंगे FIR

दूसरी ओर भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी पर जबरदस्त हमला किया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी जी, आप भी हिंदू नहीं हैं। तुम्हारे पूर्वज भी हिंदू नहीं हैं... हमें खुद को हिंदू कहने में कोई शर्म नहीं है। नेहरू के नेतृत्व में देश का बंटवारा हुआ, हजारों हिंदू मारे गए, भगवान के शुक्रगुजार रहें कि आरएसएस का जन्म हुआ। उन्होंने आगे कहा कि कल मैं राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराऊंगा, उन्हें हमारे देवी-देवताओं का अपमान करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। आपकी मां और बहनोई ईसाई हैं... लगता है कि आपके पास हिंदू खून नहीं है... हिंदू देवताओं का अपमान करना बंद करें। 

 

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा