राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की: शत्रुघ्न सिन्हा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2022

 कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की है। सिन्हा ने साक्षात्कार में कहा कि तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुआ राहुल का 3,570 किलोमीटर लंबा मार्च कांग्रेस को 2024 के लोकसभा चुनाव में उसकी सीटों की संख्या को दोगुनी करने में मदद करेगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 52 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा को बहुत अच्छा समर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी के करिश्मे ने काम करना शुरू कर दिया है और उन्हें जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। मुझे लगता है कि राहुल की यात्रा अगले लोकसभा चुनाव में संसद में कांग्रेस की सीटों की संख्या दोगुनी करने में मदद करेगी।’’

इसे भी पढ़ें: India vs South Africa,T20 World Cup | मुश्किल में पड़ी टीम इंडिया को सुर्यकुमार यादव ने संभाला, दक्षिण अफ्रीका को दिया 134 रनों का टारगेट

गुजरात चुनाव के संदर्भ में तृणमूल कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या तो ‘किंगमेकर’ बनकर उभरेंगे या खुद ‘राजा बन जाएंगे।’ सिन्हा ने कहा, ‘‘गुजरात में भगवा खेमे में हलचल मची है। भाजपा हर बार हिंदुत्व और राम मंदिर के मुद्दे को नहीं भुना सकती। केजरीवाल ने नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने की मांग करके मास्टरस्ट्रोक खेला है।’’ केजरीवाल ने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की थी कि देश की प्रगति के लिए नोटों पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की तस्वीर छापी जाएं। सिन्हा ने कहा, ‘‘भाजपा इस तरह काम करती थी कि मानो ‘राजनीति में हिंदुत्व की पाठशाला’ की मास्टर हो लेकिन केजरीवाल अब उस पाठशाला के हैडमास्टर हैं। भाजपा से न उगलते बन रहा है और न निगलते।’’ तृणमूल कांग्रेस नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 2024 के लोकसभा चुनाव में तस्वीर बदलने वाली साबित होंगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के रिश्तों में सुधार होगा। उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति में कोई अंतिम शब्द नहीं है। आज संबंध खराब होने का यह मतलब नहीं है कि ये कल सुधरेंगे नहीं। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि अगर बड़े विपक्षी दल साथ आते हैं तो देश की राजनीतिक स्थिति पूरी तरह अलग होगी।’’ सिन्हा ने आसनसोल में पिछले हफ्ते उनके ‘लापता’ होने संबंधी पोस्टर लगाये जाने पर परोक्ष रूप से भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जो लोग अब तक उपचुनाव में हार नहीं पचा पाए हैं, वे ही इसके पीछे हैं। मैं दुर्गा पूजा में अपने संसदीय क्षेत्र में था और पिछले सप्ताह तक यहां रहा। मैं छठ भी आसनसोल में मना रहा हूं। मैं नियमित रूप से आसनसोल जाता रहा हूं।

प्रमुख खबरें

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

मोहन भागवत जी अभी कहाँ हैं? वोट चोरी पर चुप्पी को लेकर प्रियांक खड़गे ने RSS प्रमुख पर निशाना साधा

MK Stalin बोले, असहमति अपराध नहीं, Delhi में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई बंद करे केंद्र