कर्नाटक में बोले राहुल गांधी, राज्य में लोकतांत्रिक सरकार नहीं, इसे पैसों के दम पर बनाया गया

By अभिनय आकाश | Apr 01, 2022

पांच राज्यों के चुनाव में मिली पराजय के बाद कांग्रेस अब एक्टिव मोड में नजर आ रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर हैं। कर्नाटक के दौरे पर बेंगलुर पहुंचे राहुल गांधी के निशाने पर बीजेपी सरकार रही। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में लोकतांत्रिक सरकार नहीं है और इसे पैसों के दम पर बनाया गया है। बेंगलुरू में राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा का जो लक्ष्य है वह गरीबों का पैसा छीनकर 3-4 सबसे बड़े उद्योगपतियों के हवाले करने का है। वह मूल रूप से फाइनेंशियल ट्रांसफर मैकेनिज्म है। गरीबों से पैसा लो और 2-4 उद्योगपतियों को दे दो, यह उनका सिस्टम है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश के सामने महंगाई और बेरोज़गारी का सबसे बड़ा मुद्दा है। नोट बंदी, गलत जीएसटी और कृषि क़ानून के कारण देश को नुकसान हुआ। आज देश की हालत यह है कि भाजपा चाहकर भी देश में रोज़गार नहीं दे सकती क्योंकि छोटे और लघु उद्योगों को भाजपा ने खत्म कर दिया है।

 भ्रष्टाचार को लेकर कसा तंज

राहुल गांधी ने कहा कि पहले मोदी जी चुनाव के समय भ्रष्टाचार की बात करते थे। आज अगर नरेंद्र मोदी जी कर्नाटक में आकर भ्रष्टाचार की बात करें और कहें कि मैं भ्रष्टाचार से लड़ना चाहता हूं तो शायद पूरा कर्नाटक हंसाना शुरू कर देगा और वह यह बात हिंदुस्तान में कहीं नहीं कह सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Sugar Price में जल्द आएगी गिरावट, ISMA ने कहा देश में चीनी का पर्याप्त भंडार

ऐतिहासिक India vs Afghanistan T20I सीरीज! मेजबान Afghanistan ने चुनी धाकड़ टीम

Shillong violence मामले में KSU नेता गिरफ्तार, मेघालय पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली अर्जी पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा