UP में मिली 2 सीटों पर जयराम ठाकुर का तंज, कहा- कांग्रेस की फैमिली प्लानिंग हो गई

Jai Ram Thakur
अभिनय आकाश । Apr 1 2022 12:29PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देशभर से कांग्रेस पार्टी का सफाया हो रहा है। यूपी में 400 से अधिक सीटों में से कांग्रेस पार्टी को 2 सीटें मिली। इसके साथ ही ठाकुर ने चुटीले अंदाज में कहा कि उत्तर प्रदेश में तो कांग्रेस का फैमिली प्लानिंग हो गई।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान लगभग 20 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी। उन्होंने कफोटा में एसडीएम (सिविल) कार्यालय का उद्घाटन किया। आयोजित जनसभा में हिमाचल के सीएम ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस में खामोशी छाई है और एक बार फिर से हिमाचल में कांग्रेस की हार साफ दिखाई दे रही है। जय राम ठाकुर ने कहा कि देश के चार राज्यों में हाल ही में हुए चुनावों के बाद से राज्य में कांग्रेस नेतृत्व की स्थिति स्थिर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इन सभी राज्यों में भारी अंतर से जीत हासिल की और इन राज्यों के लोगों ने कांग्रेस को पूरी तरह से खारिज कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र में विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा चारों राज्यों में सत्ता हासिल करने में सफल रही और अब प्रदेश की जनता ने भी राज्य में भाजपा सरकार को दोहराने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के पास राज्य सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है और वे आपस में लड़ने और एक दूसरे पर वर्चस्व साबित करने में व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में राज्य के विकास और राज्य के लोगों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक भी योजना शुरू नहीं की, जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने गरीबों और दलितों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। 

इसे भी पढ़ें: सुरेश भारद्वाज ने केन्द्रीय रेल मंत्री से भेंट की

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देशभर से कांग्रेस पार्टी का सफाया हो रहा है। यूपी में 400 से अधिक सीटों में से कांग्रेस पार्टी को 2 सीटें मिली। इसके साथ ही ठाकुर ने चुटीले अंदाज में कहा कि उत्तर प्रदेश में तो कांग्रेस का फैमिली प्लानिंग हो गई। इसके साथ ही हिमाचल को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सत्ता परिवर्तन की रवायत दोहराने का ख्वाब देख रहे हैं लेकिन अब ये रिवाज टूट चुका है और बीजेपी की फिर से सरकार बनेगी।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़