कोरोना वायरस पर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो बर्बाद हो जाएगी अर्थव्यवस्था: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस एक बहुत बड़ी समस्या है और इस पर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने यह दावा भी किया कि इस समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठाने की बजाय यह सरकार बेखबर पड़ी है।

गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मैं यह दोहराता रहूंगा कि कोरोना वायरस एक बहुत बड़ी समस्या है। इस समस्या को नजरअंदाज करना समाधान नहीं है। अगर कड़े कदम नहीं उठाए गए तो भारतीय अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि यह सरकार बेखबर पड़ी है। कांग्रेस नेता ने बृहस्पतिवार को भी आरोप लगाया था कि कोरोना वायरस की समस्या और अर्थव्यवस्था की हालत को लेकर प्रधानमंत्री सो रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा