Rahul Gandhi ने घायल किसान से फोन पर बात की, आंदोलन का समर्थन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2024

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के दिल्ली चलो मार्च के दौरान कथित तौर पर पुलिस कार्रवाई में घायल हुए एक किसान से बुधवार को फोन पर बात की और इस आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह राजा वडिंग ने राजपुरा स्थित एक अस्पताल के दौरे पर गए जहां से उन्होंने फोन पर राहुल गांधी की बात घायल किसान गुरमीत सिंह से करवाई।

राजपुरा के अस्पताल में ही गुरमीत सिंह का इलाज चल रहा है। राहुल गांधी ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर इस बातचीत का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा, किसान आंदोलन में पुलिस प्रताड़ना से गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व सैनिक गुरमीत सिंह जी से फोन पर बात हुई।

उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना और हक़ की मांगों को ले कर एक शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए उनके प्रति अपना समर्थन जताया। राहुल गांधी ने कहा, वह जवान भी थे, और किसान भी हैं - उनकी जय करने की जगह, देश के रक्षक और अन्नदाता से मोदी सरकार का यह तानाशाही रवैया, लोकतंत्र को शर्मसार कर रहा है।

किसानों के दिल्ली चलो मार्च के तहत राष्ट्रीय राजधानी की तरफ बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले छोड़े। किसान संगठनों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई में कई किसानों को चोटें आई हैं।

प्रमुख खबरें

मनरेगा का खत्म होना सामूहिक नैतिक विफलता, अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा: सोनिया गांधी

Gurugram में महिला यात्री के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में कैब चालक गिरफ्तार

Market Update: रुपया शुरुआती कारोबार में 22 पैसे मजबूत होकर 89.45 प्रति डॉलर पर

सॉरी मम्मी, पापा... इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने सुसाइड किया, नोट में एग्जाम स्ट्रेस का किया ज़िक्र