मतदाता धोखाधड़ी के आरोप पर घिरे राहुल गांधी, Karnataka EC ने मांगे सबूत

By एकता | Aug 10, 2025

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने नोटिस भेजा है। यह नोटिस राहुल गांधी द्वारा बेंगलुरु सेंट्रल की महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में बडे पैमाने पर मतदाता धोखाधडी के आरोपों के बाद जारी किया गया है। चुनाव आयोग ने उनसे इन आरोपों के समर्थन में सबूत और स्पष्टीकरण देने को कहा है।

हालांकि, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उनकी प्रारंभिक जांच से पता चला है कि श्रीमती शकुन रानी ने केवल एक बार मतदान किया है। इसके अलावा, आयोग ने यह भी कहा कि राहुल गांधी द्वारा दिखाया गया 'टिक चिह्न' वाला दस्तावेज मतदान अधिकारी द्वारा जारी किया गया रिकॉर्ड नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi की 'वोट चोरी' वेबसाइट पर संग्राम, BJP बोली- 'नासमझ' हैं कांग्रेस सांसद

सबूत पेश करने की मांग

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी से उन सभी प्रासंगिक दस्तावेजों को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, जिनके आधार पर उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला कि शकुन रानी या किसी अन्य व्यक्ति ने दो बार मतदान किया है। आयोग ने कहा है कि इन दस्तावेजों के मिलने के बाद मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।

प्रमुख खबरें

क्या खत्म हो जाएगी Mamata की TMC? 28 में से 22 सांसदों की बगावत, Lok Sabha Speaker से करेंगे मुलाकात

चोट से वापसी कर रहे Neeraj Chopra को Commonwealth Games टीम में मिली जगह, अब Fitness Test की चुनौती

Swaraj Tractors का Power-Packed मूव, अब 70 HP से ज्यादा क्षमता वाले ट्रैक्टर Segment में एंट्री की तैयारी

IPL Sensation वैभव सूर्यवंशी का विराट परिश्रम, Coach बोले- रोज 100 ओवर बैटिंग करता था