दिल्ली की घटना में राहुल गांधी की भूमिका की जांच होः विष्णुदत्त शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Jan 28, 2021

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आंदोलन के दौरान कहा था कि यह खून की खेती हो रही है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में जो कुछ हुआ, क्या यही वह खून की खेती थी, जिसकी बात राहुल गांधी कर रहे थे ? दिल्ली में जो कुछ हुआ, उसमें राहुल गांधी की भूमिका क्या थी ? मैं यह मांग करता हूं कि 26 जनवरी के दिन दिल्ली में जो खून खराबा करने का प्रयास हुआ, उसमें राहुल गांधी की भूमिका की जांच होनी चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

इसे भी पढ़ें: स्कॉलरशिप के लिए रिश्वत लेते हुए सहायक संचालक को लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि देश में तथाकथित आंदोलन के नाम पर गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर जो कुछ हुआ, वह अत्यंत दुर्भाग्यजनक है। यह भारत को दुनिया में बदनाम करने के लिए कांग्रेस और वामपंथी नेताओं का प्रयास था। इसके जरिए कांग्रेस और वामपंथी नेता देश का वातावरण बिगाड़ना चाहते थे, लेकिन मैं दिल्ली पुलिस को बधाई देता हूं कि जिसने सूझबूझ के साथ उस वातावरण को बिगड़ने से बचा लिया। दिल्ली पुलिस की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है।शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन जिस प्रकार तिरंगे का अपमान हुआ, देश उसे स्वीकार नहीं करेगा और पूरा देश मिलकर उन लोगों को जवाब देगा, जिन्होंने तिरंगे का अपमान किया है।  

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा