आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का मंथन, राहुल ने की दिल्ली ईकाई के नेताओं से मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2019

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अडिग अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी की दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। सूत्रों के मुताबिक गांधी के आवास 12 तुगलक लेन पर हुई बैठक में प्रभारी पीसी चाको, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित, कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसुफ और राजेश लिलोठिया, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अजय माकन, जयप्रकाश अग्रवाल और अरविंदर सिंह लवली और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा शामिल हुए। एक सूत्र ने बताया कि इस बैठक में लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर कांग्रेस के प्रदर्शन और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने बस्तर के इस नेता को सौंपी छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कमान

सूत्रों का कहना है कि दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी से अध्यक्ष पद पर बने रहने का आग्रह किया जिस पर गांधी ने कोई जवाब नहीं दिया। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद 25 मई को हुई पार्टी कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि कार्य समिति के सदस्यों ने उनकी पेशकश को खारिज करते हुए उन्हें आमूलचूल बदलाव के लिए अधिकृत किया था। इसके बाद से गांधी लगातार इस्तीफे की पेशकश पर अड़े हुए हैं। हालांकि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे आग्रह किया है कि वह कांग्रेस का नेतृत्व करते रहें।

प्रमुख खबरें

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी