महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए Rahul Narwekar ने दाखिल किया नामांकन, भाजपा नेताओं का जताया आभार

By एकता | Dec 08, 2024

भारतीय जनता पार्टी के विधायक राहुल नार्वेकर ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व अजित पवार उनके साथ मौजूद थे। भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल भी इस अवसर पर मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: Jammu Kashmir । उधमपुर में आपसी झगड़े में पुलिसकर्मी ने पहले सहकर्मी को एके-47 से मारी गोली, फिर खुद की आत्महत्या

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से विपक्ष ईवीएम में गड़बड़ी का मुद्दा उठा रहा है। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए नार्वेकर ने कहा, 'ईवीएम के बारे में (विपक्ष द्वारा) जो कुछ भी कहा जा रहा है, मैं यही कहूंगा कि किसी भी संवैधानिक संस्था के कामकाज के खिलाफ इस तरह के बयान - संसदीय लोकतंत्र के बारे में संदेह पैदा करते हैं।'

इसे भी पढ़ें: Farmers Protest 2024 । शंभू बॉर्डर पर किसानों और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी बहस, दागे गए आंसू गैस के गोले, रुका मार्च

बता दें, नार्वेकर कोलाबा विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह पिछली विधानसभा में अध्यक्ष रह चुके हैं और इस बार भी उनका निर्विरोध चुना जाना तय है क्योंकि सोमवार को होने वाले चुनाव के लिए किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।

प्रमुख खबरें

Finance Ministry की सख्त निगरानी, UPI मर्चेंट चार्ज का बोझ ग्राहकों पर नहीं डालने के निर्देश

हिंदी सेवा का अमित दृष्टांत

ट्रंप के 100 टैरिफ पर टूट पड़े भारत-चीन, हिला डाला अमेरिका!

Bihar के ईंट-भट्ठा संचालकों के लिए OTS योजना मंजूर, मूलधन चुकाने पर ब्याज होगा माफ