कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की मौत पर बोले राहुल, UP में गुंडाराज का प्रमाण है ये घटना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों की मौत की घटना को राज्य में ‘गुंडाराज’ होने का प्रमाण करार देते हुए शुक्रवार को सवाल किया कि जब पुलिस सुरक्षित नहीं है तो जनता कैसे होगी। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस मामले को लेकर आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं और आम लोग एवं पुलिस सुरक्षित नहीं हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ उत्तर प्रदेश में गुंडाराज का एक और प्रमाण। जब पुलिस सुरक्षित नहीं, तो जनता कैसे होगी?’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरी शोक संवेदनाएं मारे गए वीर शहीदों के परिवारजनों के साथ हैं और मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2 अक्टूबर से दर्ज कीं 25 FIR, Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर केस

Starlink विवाद: Scindia का Rahul Gandhi पर तंज- Congress को नहीं पता किधर जाना है, Left या Right

नगांव Lok Sabha Bypoll: BJP के देवाशीष शर्मा AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल से 75,248 वोटों से आगे

Advocate General विवाद में बहिष्कार पर Meghalaya High Court सख्त, स्वतः संज्ञान लिया