कानपुर में दिखा भाई-बहन का प्यार, राहुल ने शेयर किया वीडियो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2019

लखनऊ। लोकसभा चुनावों की गहमागहमी के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका से कानपुर के चकेरी हवाईअड्डे पर अचानक हुई प्यार भरी मुलाकात का वीडियो साझा किया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राहुल गांधी वीडियो में कहते हैं, ‘‘मैं आपको बताता हूं कि अच्छा भाई होना क्या होता है? बहुत लंबी-लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहा हूं और एक छोटे से हेलीकॉप्टर में। मेरी बहन छोटी-छोटी दूरी की यात्रा के लिए बड़े हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करती हैं। क्या आप जानते हैं कि मैं इसे बहुत प्यार करता हूं। 

इसे भी पढ़ें: राज बब्बर ने भाजपा के खिलाफ राहुल गांधी को बताया एकमात्र विकल्प

गांधी जब यह कह रहे थे तो प्रियंका लगातार हंस रही थीं। वह उनको बोलने से रोकने के लिये उनका हाथ पकड़ने की कोशिश कर रही थीं। हेलीकॉप्टर में सवार होने से पहले प्रियंका ने राहुल को बाय बोला और गले लगाकर विदा किया। दोनों ने हेलीकॉप्टर के पायलटों के साथ फोटो भी खिंचवाया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इन दिनों चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। दोनों की आज उत्तर प्रदेश में भी कई रैलियां हैं। इस लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी पहली बार दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। अपनी पारंपरिक अमेठी सीट के साथ वह केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। प्रियंका के आज उन्नाव, बाराबंकी सहित कई स्थानों पर रोड शो और रैलियां हैं। वहीं, राहुल गांधी की रायबरेली सहित कई जगहों पर रैलियां हैं। 

प्रमुख खबरें

Sumitranandan Pant Death Anniversary: अभावों में भी स्वाभिमान से जिए पंत, जानिए प्रकृति के सुकुमार कवि के जीवन की अनसुनी बातें

Punjab: अमृतसर सतर्कता ब्यूरो के एसएसपी कदाचार के आरोप में निलंबित

Delhi में हवा ‘बेहद खराब’, न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस

Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या रवाना