राज बब्बर ने भाजपा के खिलाफ राहुल गांधी को बताया एकमात्र विकल्प

rahul-gandhi-only-alternative-to-bjp-says-raj-babbar
[email protected] । Apr 26 2019 9:00PM

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी को डर था कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होने पर उसकी हार हो सकती है, इसलिए उसने हिंसा का सहारा लिया।

कोलकाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने चुनाव के बाद अपनी पार्टी के सत्ता में लौटने का भरोसा जताते हुए शुक्रवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ही भाजपा के खिलाफ एकमात्र विकल्प हैं। राज बब्बर ने तृणमूल कांग्रेस पर बंगाल में भाजपा को आगे बढ़ाने में मदद करने का आरोप लगाया और कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी को डर था कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होने पर उसकी हार हो सकती है, इसलिए उसने हिंसा का सहारा लिया।

इसे भी पढ़ें: बसपा प्रत्याशी बोले, ... तुमको और तुम्हारे नचनिया नेता को दौड़ा-दौड़ा कर जूतों से मारुंगा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने पत्रकारों से कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में वापस लौटेगी। देश में भाजपा के खिलाफ राहुल गांधी ही एकमात्र विकल्प हैं। राज्य में सत्तारूढ़ दल की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव से डरी हुई है। इसलिए इसने हिंसा का सहारा लिया। यह शर्मनाक है कि पार्टी को लोकतांत्रिक मूल्यों की कद्र नहीं है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़