भाजपा के प्रदर्शन की पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले राहुल, LPG की कीमतों में वृद्धि वापस ली जाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा पर तंज कसते हुए स्मृति ईरानी एवं कुछ अन्य भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और कहा कि बढ़े हुए दाम वापस होने चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: LPG सिलिण्डर के दामों में बढोतरी पर भड़कीं मायावती, बताया क्रूर कदम

दरअसल, रसोई गैस की कीमतों में बुधवार को 144.5 रुपये प्रति सिलेंडर की भारी-भरकम वृद्धि की गयी। सरकारी पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी।हालांकि सरकार ने रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी बढ़ाकर लगभग दोगुनी कर दी है। इससे सब्सिडी वाले सिलेंडर के उपभोक्ताओं पर अधिक बोझ नहीं पड़ेगा। कंपनियों ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत पहले के 714 रुपये से बढ़ाकर 858.50 रुपये कर दी गयी है।

प्रमुख खबरें

अमेरिका-ईरान समझौते में पाकिस्तान की भूमिका मोदी सरकार की विदेश नीति के लिए गंभीर झटका: कांग्रेस

Dollar vs Rupee | अमेरिकी फेड के सख्त रुख से रुपया 21 पैसे फिसला, डॉलर की मजबूती के बीच शेयर बाजार भी सुस्त

Love Horoscope For 18 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 18 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

उत्तर प्रदेश में नई सियासी हलचल! समाजवादी पार्टी में अंदरूनी फूट! ओम प्रकाश राजभर का दावा- बागी बलिया का लाल करेगा अगुवाई