अग्निपथ योजना को कूड़ेदान में फेंक देंगे, लुधियाना में राहुल ने साधा निशाना, कहा- मोदी सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया

By अभिनय आकाश | May 29, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो संविधान को खत्म कर देगी। कांग्रेस नेता ने पंजाब में नशीली दवाओं की समस्या का मुद्दा भी उठाया और कहा कि यह बढ़ती जा रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस खतरे को खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई की जरूरत है। दाखा में लुधियाना से कांग्रेस के उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव संविधान को बचाने के लिए है।  उन्होंने अपनी पार्टी के चुनावी वादों के बारे में भी बात की, जिसमें महालक्ष्मी योजना, किसानों के लिए ऋण माफी और इंडिया ब्लॉक के सत्ता में आने पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी सुनिश्चित करना शामिल है। 

इसे भी पढ़ें: हमारी कोई लव या अरैंज मैरिज नहीं हुई है, 4 जून को परिणाम आने के बाद टूट जाएगा कांग्रेस-AAP का गठबंधन? क्या बोले केजरीवाल

उन्होंने आगे किसान-अनुकूल फसल बीमा योजना लाने का वादा किया, आरोप लगाया कि वर्तमान बीमा योजना केवल 16 बीमा कंपनियों को लाभ पहुंचाती है। अग्निपथ योजना के लिए भाजपा की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि अगर इंडिया ब्लॉक सत्ता में आया तो वह इसे खत्म कर कूड़ेदान में फेंक देगा। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने पैसा अरबपतियों की जेब में डाला, इन्होंने यह पैसा लंदन, दुबई और विदेशों में खर्च किया। राहुल गांधी ने कहा कि किसान पंजाब व देश की रीढ़ की हड्‌डी हैं। किसान देश को 24 घंटे भोजन देने में अपना खून पसीना लगाता है, लेकिन मोदी ने दस साल किसानों के लिए कुछ नहीं किया।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar Biography | संघर्ष से स्टारडम तक नाना पाटेकर का सफ़र... जानें उनका परिवार, बेमिसाल करियर, अवॉर्ड्स और निजी ज़िंदगी

Ghana पहुंचे S Jaishankar, कहा- Global South की प्राथमिकताओं में भारत हमेशा साथ खड़ा

Elon Musk के आरोपों को केंद्र ने नकारा, Starlink समेत सभी सैटकॉम सेवाओं के लिए नियम एक समान

Ranchi T20I में Sanju Samson की जगह Vaibhav Suryavanshi को मौका दे सकता है भारत