बिहार में बाढ़ को लेकर राहुल का ट्वीट, नीतीश के मंत्री ने दिया करारा जवाब

By अंकित सिंह | Jun 24, 2021

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं। अपने ट्वीट के जरिए सरकारों पर जमकर हमला करते हैं। इन सबके बीच राहुल ने बिहार में जलजमाव और बाढ़ की स्थिति को लेकर ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में राहुल ने लिखा कि बिहार के बाढ़ पीड़ित परिवारों को मेरी संवेदनाएं। महामारी के समय में ये आपदा एक बड़ी त्रासदी है। मैं कांग्रेस के साथियों से अपील करता हूं कि राहत कार्य में हाथ बटायें। हमारा हर क़दम जन सहायता के लिए उठे। यही कांग्रेस विचारधारा की असली पहचान है। राहुल की ट्वीट का जवाब बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने दिया है। संजय कुमार झा ने राहुल पर करारा हमला करते हुए कहा कि राहुल जी, आपदा की घड़ी में बिहार सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा और राहत पहुंचाने के लिए हमेशा जमीन पर मुस्तैदी के साथ काम करती है, सोशल मीडिया पर हवाबाजी नहीं करती।’’ उन्होंने बिहार में नदियों के जलस्तर को लेकर आंकडे साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘जमीनी हकीकत यह है कि आज बिहार की कोई भी नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही। 23 जून की स्थिति संलग्न है।’’ 

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट