रेल भवन का कर्मचारी मिला कोरोना वायरस से संक्रमित, दो सप्ताह से कम समय में इमारत में पांचवां मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2020

नयी दिल्ली।  रेल भवन का एक कर्मचारी सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। रेलवे मुख्यालय की इस इमारत में दो सप्ताह से कम समय में कोविड-19 का यह पांचवां मामला है। सूत्रों ने बताया कि 19 मई तक कार्यालय आया चतुर्थ श्रेणी काकर्मचारी सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। रेल भवन में उसके संपर्क में आए नौ लोगों को घर में पृथक-वास में भेज दिया गया है। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का काम फाइलों को एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी के पास ले जाने का होता है और इस तरह वह पूरे दिन अनेक लोगों के संपर्क में आता है। ये फाइल रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और यहां तक कि रेल मंत्री के पास भी जा सकती हैं। इस तरह संक्रमण फैलता है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब रेलवे की एक वरिष्ठ अधिकारी रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित मिली थीं और यह रेलवे मुख्यालय में एक सप्ताह से कम समय में चौथा मामला था। संबंधित वरिष्ठ अधिकारी पिछली बार 20 मई को काम पर आई थीं। उनके साथ करीब से काम करनेवाले कम से कम 14 अधिकारियों को घर में पृथक-वास में भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नए मामले से पहले 22 मई को रेल भवन में एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित मिली थीं। यह अधिकारी रेलवे रक्षा बल (आरपीएफ) सेवा के कैडर पुनर्गठन पर काम कर रही थीं। वह पिछली बार 13 मई को काम पर आई थीं और उसी दिन एक कनिष्ठ आरपीएफ अधिकारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उन्होंने कहा कि इस रेलवे अधिकारी का निवास दिल्ली स्थित कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज अपार्टमेंट में है जहां रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: दूसरे राज्यों से जम्मू-कश्मीर आने वालों के लिए कोरोना जांच अनिवार्य, रहना होगा पृथक-वास में

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी