रेलवे ने संक्रमित मलेशियाई युवती की यात्रा से जुड़ी ट्रेन के यात्रियों का विवरण जारी किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2020

रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे ने राजधानी एक्सप्रेस से नयी दिल्ली से 17 मार्च को रांची पहुंचने वाली मलेशियाई युवती के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद ट्रेन संख्या 20840 के उस बी1 कोच के यात्रियों के नाम, फोन नंबर और पते अधिकारियों को जांच के लिए सौंप दिए हैं जो उस दिन रांची आए थे।

रेलवे ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उसने बताया कि चूंकि इस राजधानी ट्रेन में यात्रा करने वाली एक यात्री को रांची में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है अतः प्रशासन के अनुरोध पर यात्रियों का यह विवरण उसे उपलब्ध कराया गया है। रेलवे ने उस दिन ट्रेन में कार्यरत जिन रेल कर्मियों की विस्तृत जानकारी प्रशासन को दी है उनमें टीटीई, ओबीएचएस स्टाफ, कोच अटेंडेंट, खानपान यान के कर्मचारी भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha में नए कपड़े और सामान की खरीदारी अशुभ क्यों, धार्मिक परंपरा और मान्यताओं के नियम

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में जीता रजत पदक, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज