मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थमा आने वाले दिनों में बढे़गी ठंड

By दिनेश शुक्ल | Jan 08, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राजधानी भोपाल में पिछले दो दिन धूप निकलने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर आसमान में बादलों का डेरा जम गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के कारण राजधानी सहित प्रदेश के कुछ स्थानों पर बादल छाने लगेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं बारिश भी होगी। इसके अलावा शनिवार को कई स्थानों पर बरसात होगी। सोमवार से एकबार फिर मौसम साफ होने लगेगा। इसके बाद वातावरण में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू से अब तक 885 कौवों और 09 बगुलों की मौत

गौरतलब है कि इस वर्ष जनवरी की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। इस वजह से बादल छाने के साथ बारिश भी हुई, लेकिन बादल बने रहने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहे। इससे जनवरी माह में अभी तक अपेक्षाकृत ठंड नहीं पड़ी है। एक नया पश्चिमी विक्षोम उत्तर भारत में पहुंचेगा। इसके प्रभाव से आठ जनवरी से फिर बादल छाने लगेंगे और होशंगाबाद, जबलपुर, भोपाल संभाग में कहीं-कहीं बारिश होगी। नौ जनवरी को भी मालवा निमाड़ क्षेत्र के अलावा भोपाल, होशंगाबाद और जबलपुर संभाग के जिलों में बौछारें पड़ने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय