दिवंगत अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन

By रेनू तिवारी | Oct 01, 2018

मुंबई। दिवंगत अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।उनकी उम्र 87 साल थी। उनके बेटे रणधीर कपूर ने  बताया, “ आज सुबह पांच बजे मेरी मां का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उम्र भी इसमें एक बड़ा कारण रहा। उनके निधन से हम बेहद दुखी हैं।' राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा की शादी 1946 में हुई थी। उनके पांच बच्चों में दो बेटियां रितु और रीमा हैं जबकि तीन बेटे रणधीर, ऋषि और राजीव हैं। रणधीर कपूर ने बताया कि अंतिम संस्कार चेंबुर शवदाह गृह में किया जाएगा।

कृष्णा राज कपूर को कई बार रणबीर कपूर के साथ देखा जाता है। वह उनके काफी करीब थे और दादी को अपना सबसे बड़ा समीक्षक मानते थे। वह लंबे समय तक उनके साथ उनके घर पर भी रहे थे। जाहिर है उनका निधन कपूर खानदान के लिए काफी मुश्किल की घड़ी है। 

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम के जरिए दादी कृष्णा कपूर की याद में एक बेहद खास तस्वीर शेयर की है। रिद्धिमा कपूर ने तस्वीर के साथ लिखा, मैं आपको प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे दादी।  

प्रमुख खबरें

आखिरकार खुला सत्यम घोटाला! 5 साल की कानूनी लड़ाई के बाद Netflix पर Bad Boy Billionaires India का आखिरी एपिसोड रिलीज़

Travel Tips: मनाली के गुप्त स्वर्ग का दीदार, बर्फीले पहाड़ों के बीच यह झील, एडवेंचर और सुकून का बेमिसाल संगम

साल का आखिरी दिन, मूलांक 1 वाले मालामाल, मूलांक 5 की यात्रा पक्की, जानें आपना भविष्य

Bangladesh में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा, केंद्र की चुप्पी पर उठे सवाल, कड़ा संदेश जरूरी