विभिन्न मुद्दों को लेकर राज ठाकरे के आंदोलन विफल हो चुके हैं : अजीत पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2022

पुणे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मस्जिदों के ऊपर लगे लाउडस्पीकरों का विरोध करने वाले राज ठाकरे पर परोक्ष रूप से हमला बोलते हुए शुक्रवार को कहा किविभिन्न मुद्दों पर मनसे प्रमुख के आंदोलनों का राज्य और समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि यदि राज्य में मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर अज़ान का प्रसारण होता पाया गया तो मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। अजीत पवार ने राज ठाकरे की इसी टिप्पणी को लेकर हुए विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि राज ठाकरे का कोई भी आंदोलन अब तक कामयाब नहीं हो सका है।

इसे भी पढ़ें: बग्गा की गिरफ्तारी गैरकानूनी, केजरीवाल कर रहे प्रतिशोध की राजनीति: भाजपा

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि टोल संग्रह के कारण इन सभी राजमार्गों का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी कामगारों के खिलाफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के आंदोलन को भी याद किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा, उत्तर प्रदेश और बिहार के श्रमिकों के खिलाफ इस आंदोलन के बाद, महाराष्ट्र में निर्माण गतिविधियां रुक गईं थीं। बिल्डरों ने तब शिकायत की कि उनके पास निर्माण कार्य के लिए मजदूर नहीं हैं। प्रवासी श्रमिकों को वापस लाना पड़ा।

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत