Raj Thackeray का ऐलान, मुंबई, पुणे, नासिक और ठाणे जिलों की सभी सीटों पर मनसे लड़ेगी चुनाव

By अभिनय आकाश | Sep 04, 2024

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारी में जुट गई हैं। बैठकों के दौर जारी हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने बुधवार को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी पार्टी की बैठक की और मुंबई, पुणे, नासिक और ठाणे जिलों की सभी विधानसभा सीटों पर लड़ने का फैसला किया। बैठक के दौरान मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अधिकारियों को इन जिलों की सभी सीटों पर तैयारी करने का आदेश दिया। इस बीच मनसे द्वारा कराए गए एक सर्वे से पता चला है कि महाविकास अघाड़ी और महायुति दोनों के खिलाफ जनता में नाराजगी है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र : बिस्कुट कारखाने में मशीन के बेल्ट में फंसने से बच्चे की मौत

एमवीए में सीएम फेस को लेकर भी आज रिएक्शन आया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद चंद्र पवार ने इस पद के चेहरे को अपनी प्रतिक्रिया दी है।  उन्होंने कोल्हापुर में कहा कि मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर पहले यह देखना होगा कि किस पार्टी के कितने उम्मीदवार चुनकर आएंगे, उसके बाद संख्या बल के अनुसार फैसला होगा। शरद पवार ने यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री पद का फैसला संख्या बल के आधार पर होगा।1977 में सभी एक साथ आये। इसके बाद मुरारजी का नाम सामने आया। शरद पवार ने यह भी कहा कि हमारा लक्ष्य स्थिर सरकार देना है। 

प्रमुख खबरें

Sikar में गाय बेचने के विरोध पर पति ने पत्नी को पिकअप से कुचला, मौत

Haryana के Karnal में पदयात्रा और जनसभा करेंगे Amit Shah

गोकुल दूध संघ में बहुमत बदलने के लिए BJP नियमों से कर रही खिलवाड़: Rahul Gandhi

Delhi Police ने जंतर-मंतर से हटाए बैरिकेड्स, प्रदर्शन स्थल सूची से हटने के बाद खुली सड़कें