एक एक्सट्रा मैरिटल अफेयर ने छीनी 5 जिंदगियां! बहन की मौत के बदले में भाई ने बीच सड़क पर डॉक्टर दंपति को गोली से भूना

By रेनू तिवारी | May 29, 2021

 राजस्थान ने दिन पर दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। रोजाना क्राइम की नयी वारदात सामने आ रही हैं। बदमाशों ने नेताओं तक को अपना निभाना बनाया हुआ है। ताजा जानकारी के अनुसार राजस्थान के भरतपुर शहर में शुक्रवार को अज्ञात बाइक सवारों ने दिन दहाड़े एक डॉक्टर दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना कैमरे में कैद हो गई। सुदीप गुप्ता (46) और उनकी पत्नी सीमा गुप्ता (44) को गोली मारने वाले दो बाइक सवार हमलावरों की पहचान पुलिस ने कर ली है।

साल 2019 में  डॉक्टर सुदीप गुप्ता के क्लिनिक में एक दीपा गुजर्र नाम की लड़की काम करने के लिए आयी थी। सुदीप को दीपा अच्छी लगन लगी। धीरे-धीरे दोनों का अफेयर चलने लगा। दीपा का एक  6 साल का बेटा था। सुदीप की भी शादी हो चुकी थी। दोनों ने अपने अफेयर को आगे बढ़ाया और सुदीप से दीपा को रहने के लिए अपना एक घर दे दिया। दोनों का संबंध परवान चढ़ रहा था तभी सुदीप की पत्नी सीमा और मां को इस अफेयर की खबर लग जाती है। सीमा दीपा से मिलने के लिए मां के साथ उसके घर पहुंचती है। यहां पर सीमा के साथ उसकी मां से दीपा की कहा-सुनी होती है और गुस्से में सीमा दीपा और उसके बच्चे को कमरे में बंद करके घर के अंदर आग लगा देती है। इस आग में दीपा और उसके 6 साल के बच्चे की मौत हो जाती है। इस केस के बाद सीमा और सुदीप को गिरफ्तार कर लिया गया और दोनों पर केस चल रहा है। भरतपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवेंद्र बिश्नोई ने कहा कि घटना के बाद से डॉक्टर, उनकी पत्नी और उनकी मां सभी जेल में थे और वर्तमान में तीनों जमानत पर हैं।

इसे भी पढ़ें: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर IIMC में चर्चा, सकारात्‍मक खबरें देकर पाठकों में विश्वास पैदा करे मीडिया

  

हाल ही में सीमा और सुदीप जमानत पर जेल से रिहा हुए थे और 28 मई को अपने घर से मंदिर जा रहे थे। रास्ते में दो लड़के बाइक पर आये और सुदीप की गाड़ी को ओवर टेक किया। सुदीप जैसे ही गाड़ी से बाहर निकला। दोनों बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।  

डॉक्टर दंपति को अनुज गुर्जर और महेश गुर्जर - भाई और दीपा के पहले चचेरे भाई - ने शुक्रवार दोपहर भरतपुर में श्री राधे चौराहा के पास ट्रैक किया, जिसके बाद युगल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये कार्यवाही बदले में दीपा के भाईयों के द्वारा की गयी।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद