दवा कंपनी ग्लेनमार्क को चौथी तिमाही में हुआ जोरदार मुनाफा, छह प्रतिशत की हुई वृद्धि

glenmark

ग्लेनमार्क को चौथी तिमाही में छह प्रतिशत की वृद्धि के साथ 233.87 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआकंपनी ने शुक्रवार को एक नियामकीय सूचना में कहा कि मार्च 2021 तिमाही में कारोबार से उसे 2,859.9 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल हुआ जो मार्च 2020 में 2,767.5 करोड़ रुपए था।

नयी दिल्ली। दवा कंपनी ग्लेनमार्क फॉर्मास्यूटिकल्स को 31 मार्च, 2021 को समाप्त हुई आखिरी तिमाही में छह प्रतिशत की वृद्धि के साथ 233.87 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ। बेहतर बिक्री के सहारे कंपनी ने यह लाभ अर्जित किया। वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में इसे 220.30 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी ने शुक्रवार को एक नियामकीय सूचना में कहा कि मार्च 2021 तिमाही में कारोबार से उसे 2,859.9 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल हुआ जो मार्च 2020 में 2,767.5 करोड़ रुपए था। पूरे वित्तीय वर्ष 2020-21 में कंपनी ने कुल 970.1 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया।

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के दाम में तेजी, मुंबई में पेट्रोल 100 रुपए के पार

वित्तीय वर्ष 2019-20 में यह 776 करोड़ रुपए था। वित्तीय वर्ष 2020-21 में कंपनी ने कुल 10,943.9 करोड़ रुपए का राजस्व कमाया जो वित्तीय वर्ष 2019-20 में 10.641 करोड़ रुपए था। ग्लेनमार्क के चैयरमैन और प्रबंध निदेशक ग्लेन सल्डान्हा ने कहा, हमने कोविड-19 से पैदा हुई कारोबार संबंधी चुनौतियों के बावजूद इस साल स्थिर प्रदर्शन किया। हमने कोविड-19 के शुरू होते ही अपने शीर्ष ब्रैंड फैबिफ्लू के साथ भारत में इसके खिलाफ जंग में आगे बढ़कर नेतृत्व किया। कंपनी के बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए प्रति शेयर 2.50 रुपए का लाभांश देने की सिफारिश की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़