Rajasthan Election Survey: CM की पहली पसंद कौन? 500 रुपए में गैस सिलेंडर स्कीम से कितना फायदा, सर्वे में दिलचस्‍प नतीजा सामने आया

By अभिनय आकाश | Jul 27, 2023

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ ही महीने शेष हैं। बीजेपी औऱ कांग्रेस की तरफ से जीत की तैयारियां लगातार जारी हैं। प्रदेश में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। एबीपी न्यू सी वोटर ने राजस्थान चुनाव से जुड़े मुद्दे को लेकर सर्वे किया है, जिसमें प्रदेश के मुद्दे से लेकर सीएम की पहली पसंद जैसे सवाल पर लोगों से राय मांगी। सीएम अशोक गहलोत 35 प्रतिशत के साथ लोगों के लिए सबसे पसंदीदा सीएम चेहरे के रूप में उभरे हैं। वहीं उनके बाद वसुंधरा राजे पर 25% प्रतिशत लोगों ने अपनी सहमति दी है। कांग्रेस के ही अन्य नेता और कई मौकों पर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सचिन पायलट को राज्य की 19% जनता सीएम के रूप में देखना चाहती है। गजेंद्र सिंह शेखावत को 9 फीसदी, राज्यवर्धन राठौर का नाम 5 फीसदी और अन्य के समर्थन में 7 फीसदी लोग रहे।

इसे भी पढ़ें: Modi के लाल डायरी वाले बयान पर Ashok Gehlot का पलटवार, यह पीएम की कल्पना, लाल टमाटर-सिलेंडर की बात क्यों नहीं करते

लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण चुनावी मुद्दा कौन सा है?

बढ़ती कीमतें: 28%

बेरोजगारी: 27%

भ्रष्टाचार: 10%

बुनियादी सुविधाएं: 5%

अन्य मुद्दे: 30%

क्या राजस्थान में लोग विपक्षी नेता के रूप में वसुंधरा राजे के काम से संतुष्ट हैं?

संतुष्ट: 26% 

कुछ हद तक संतुष्ट: 27% 

संतुष्ट नहीं: 39% 

कह नहीं सकते: 8%

इसे भी पढ़ें: Congress का मतलब लूट की दुकान, Rajasthan में बोले PM Modi- लाल डायरी के पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे निपट जाएंगे

क्या राजस्थान में लोग अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार से संतुष्ट हैं?

संतुष्ट: 39% 

कुछ हद तक संतुष्ट: 36% 

संतुष्ट नहीं: 24% 

कह नहीं सकते: 1%

500 रुपए में गैस सिलेंडर स्कीम से कितना फायदा

सरकार की स्कीम को लेकर 50 परसेंट लोग सहमत है। उनका कहना है कि सिलेडर स्कीम से सरकार को फायदा होगा। वहीं नहीं को लेकर 42 परसेंट लोग सहमत हैं। पता नहीं को 8 परसेंट वोट मिले हैं। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत