Rajasthan की गहलोत सरकार के मंत्री बोले- हम महिला सुरक्षा में विफल, मणिपुर के बजाय हमें अपने अंदर झांकना चाहिए

By अंकित सिंह | Jul 21, 2023

मणिपुर से नग्न महिलाओं का वीडियो वायरल होने के बाद देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। इस पर राजनीति भी खूब हो रही है। प्रधानमंत्री ने इस मामले को लेकर क्रोध व्यक्त किया था और कहा था कि राज्य सरकारों को महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने चाहिए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राजस्थान का भी नाम लिया था। दरअसल, जोधपुर में दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले को भाजपा बड़ा मुद्दा बना रही है और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साध रही है। राजस्थान में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा राजस्थान में महिला सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश में है। 

इसे भी पढ़ें: CM Gehlot समेत राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने खरगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

भाजपा का वार

भाजपा ने राजस्थान में हर दिन 17 से 18 बलात्कार की घटनाएं होने का दावा करते हुए शुक्रवार को कहा कि इस मरूधर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है और ‘जंगलराज’ कायम है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन घटनाओं को दबाने में लगे हैं। हमने करौली में भी यही देखा, जब वहां एक दलित युवती का अपहरण किया गया, उसके साथ बलात्कार हुआ और उसकी हत्या कर दी गई। राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चुप्पी पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराधिक घटनाएं राजस्थान में हुई हैं। 54 महीने में 10 लाख से अधिक घटनाएं हुई हैं।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects