महिलाओं एवं युवाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले किए: गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2022

जयपुर|  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि युवा, महिला एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को बेहतर अवसर एवं वातावरण उपलब्ध कराकर आगे बढ़ाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गहलोत शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से युवाओं, महिलाओं वप्रतिभावान विद्यार्थियों के साथ विधानसभा के बजट सत्र से पूर्व संवाद कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों, युवा उद्यमियों, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नीतिगत फैसलों और योजनाओं के माध्यम से प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा,“ महिला सशक्तिकरण की दिशा में हमने कई कदम उठाए हैं। महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बैक टू वर्क योजना शुरू की गई है। इसमें आगामी तीन वर्षों में 15 हजार महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “ युवा राज्य सरकार की नीतियों का केन्द्र बिन्दु हैं। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के युवाओं को बेहतरीन कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हों। इस दिशा में सकारात्मक सोच के साथ काम किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Crude Oil की कीमतें और पश्चिम एशिया तनाव तय करेंगे Share Market की चाल

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी