आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दस प्रतिशत आरक्षण देगी राजस्थान सरकार: गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2019

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दस प्रतिशत आरक्षण देने पर जल्द ही फैसला करेगी। राज्य विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा,‘'राजस्थान सरकार जल्द ही फैसला करने जा रही है। हम राज्य में दस प्रतिशत आरक्षण लागू करेंगे।'’

गहलोत ने संसद में पारित उस विधेयक का जिक्र करते हुए यह बात कही जिसके तहत सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को सरकारी नौकरियों व शिक्षण संस्थानों में दाखिले में दस प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने यह मुद्दा उठाया था।

यह भी पढ़ें: गरीब और वंचितों के लिए पीएफएस ने प्रस्तुत किए मोबाइल हैल्थ क्लीनिक

गहलोत ने कहा, '‘मुझे खुशी है कि अभी इस आशय का संविधान संशोधन विधेयक संसद में पारित हुआ है। मैं सदन को बताना चाहूंगा कि हम अतिशीघ्र एक फैसला करने जा रहे हैं। दस प्रतिशत आरक्षण राजस्थान में लागू करेंगे।’’

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज