राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, 1 सितंबर से खुल सकेंगे धार्मिक स्थल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2020

जयपुर। राजस्थान में आगामी एक सितम्बर से सभी धार्मिक स्थल आमजन के लिए खोले जा सकेंगे। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए गृह विभाग इसके लिए अलग से दिशा निर्देश जारी करेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्देश दिया है कि सभी जिलाधिकारी सामाजिक दूरी समेत अन्य नियमों का पालन सुनिश्चित करते हुए धार्मिक स्थलों को खोले जाने के लिए अभी से तैयारी शुरू करें। 

इसे भी पढ़ें: गहलोत का आरोप, भाजपा के इशारे पर बयानबाजी कर रही हैं मायावती

गहलोत ने निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों के लिए 31 अगस्त तक ग्राम रक्षकों का चयन किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये ग्राम रक्षक पुलिस और जनता के बीच सेतु का काम करेंगे, जिससे पुलिस के प्रति आमजन में विश्वास और बढे़गा। साथ ही पुलिस को सहयोग और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने में मदद मिल सकेगी।

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा