राजस्थान : राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने आईएएस आलोक के निधन पर शोक जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2025

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी और राजस्थान के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक का 58 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया।

आलोक 1993 बैच के आईएएस अधिकारी थे। उनका जन्म 15 नवंबर 1966 को पटना में हुआ था। राज्यपाल बागडे ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से पुण्यात्मा को शांति देने और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं राज्य के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।’’

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’’ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य नेताओं ने भी आईएएस आलोक के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है।

प्रमुख खबरें

Amit Shah ने Nepal Flood पर UP और Bihar को किया सतर्क, NDRF तैनात

Barcelona का Julian Alvarez पर बड़ा दांव, President Laporta बोले- डील के लिए आखिरी समय तक करेंगे इंतज़ार

India Japan द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक 50 अरब डॉलर पहुंचेगा, ASSOCHAM की रिपोर्ट

Gandak Barrage के सभी 36 फाटक खोले, Bihar में Nepal की बाढ़ के बाद अलर्ट