Rajasthan Govt अपनी जिम्मेदारी को नहीं कर रही पूरा, राज्यवर्धन राठौर बोले- पिछले 4 साल में 16 बार लीक हो चुके हैं पेपर

By अंकित सिंह | Dec 26, 2022

राजस्थान में द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर राजनीति गर्म होती जा रही है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा जबरदस्त तरीके से राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर हमलावर है। इन सब के बीच आज भाजपा के राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी जबरदस्त तरीके से अशोक गहलोत की सरकार पर निशाना साधा है। राज्यवर्धन राठौर ने कहा कि हमारी बात को सरकार अनसुना कर रही है। हम लगातार पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। भाजपा की ओर से इस मुद्दे को लेकर राजस्थान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी की जा रही ।है भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज भी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया। 

 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान के माउंट आबू में माइनस में पहुंचा तापमान, पारा गिरने से जमी बर्फ की परत


राज्यवर्धन सिंह राठौर ने आज अपने बयान में कहा कि पिछले 4 साल में 16 बार पेपर लीक हो चुके हैं। CBI जांच की हमारी मांग को अनसुना कर दिया। उन्होंने कहा कि CBI को अनुमति नहीं दी जा रही क्योंकि सरकार जानती है कि बड़े नाम सामने आएंगे। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजस्थान सरकार अपनी जिम्मेदारी को पूरा नहीं कर रही। हालांकि, अब तक पेपर लीक मामले में अब तक सात महिलाओं सहित 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शनिवार को कहा था कि इसमें शामिल परीक्षार्थियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

 

इसे भी पढ़ें: उत्तर भारत में बढ़ रहा ठंड का कहर, शीत लहर का अलर्ट जारी, कोहरे की चादर में लिपटे अधिकतर राज्य


उल्लेखनीय है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इस पेपर को शनिवार सुबह शुरू होते ही रद्द कर दिया गया। पेपर से कुछ घंटे पहले उदयपुर पुलिस ने एक बस को रोका था जिसमें 37 छात्र, विशेषज्ञों की मदद से प्रश्न हल कर रहे थे। यह पेपर उन्हें सुरेश विश्नोई नामक व्यक्ति द्वारा उपलब्ध करवाया गया। उदयपुर पुलिस ने भर्ती परीक्षा में नकल गिरोह का पर्दाफाश कर मास्टरमाइंड समेत 55 लोगों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध दो मुकदमे दर्ज किए हैं।

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 58 गेंदों में चेज किया 166 रनों का टारगेट, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला