राजस्थान के माउंट आबू में माइनस में पहुंचा तापमान, पारा गिरने से जमी बर्फ की परत

winter snowfall
ANI Image
रितिका कमठान । Dec 26 2022 1:33PM

राजस्थान में तापमान इतना गिरा की यहां बर्फ जमने लग गई है। माउंट आबू में तापमान में गिरावट के कारण सड़कों पर खड़ी गाड़ियों के शीशों पर बर्फ की परत जमने लगी है। यहां कई जगह पारा शून्य तक पहुंचने लगा है। इसके साथ ही राजस्थान का सबसे ठंडा इलाका माउंट आबू बन गया है।

राजस्थान में इन दिनों तापमान में काफी गिरावट होने लगी है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से प्रदेश में सर्दी ने जोर पकड़ा है। राजस्थान में रात के समय में कई जगहों पर पारा शू्न्य से नीचे पहुंच गया है। इसी बीच राजस्थान का माउंट आबू राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा है। माउंट आबू में तापमान माइनस डिग्री में दर्ज हुआ है। यहां तापमान कम होने से बर्फ की परत जम गई है। माउंट आबू में सिर्फ रात में ही नहीं बल्कि दिन में भी ठिठुरन बढ़ने लगी है।

माउंट आबू का मौसम सबसे ठंडा है जिससे यहां शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 10 दिनों में शीतलहर का भी सामना करना पड़ सकता है। राज्य में शीत लहर के कारण ठिठुरन भी बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक राजस्थान के माउंट आबू में इस बार सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को माउंट आबू का तापमान -0.5 डिग्री भी दर्ज हुआ है। इससे पहले ये लगातार 0 डिग्री पर ही बना हुआ था मगर इसमें भी गिरावट होने लगी है।

कई जगह जमने लगी बर्फ

तापमान में लगातार हो रही गिरावट के बीच अब सुबह के समय में माउंट आबू में बर्फ भी गिरने लगी है। जानकारों के मुताबिक खुले मैदानो, पेड़ पौधों की पत्तियों, वाहनों की छतों व नक्की लेक पर खड़ी नावों पर भी बर्फ की परत जमने लगी है।

वहीं तापमान में हो रही गिरावट के कारण राज्य के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर और कोहरा छाने लगा है। इस कारण लोगों को आम जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण दृश्यता पचास मीटर तक हो गई है। ऐसा करने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़