Rajasthan: क्या दूर कर ली गई सचिन पायलट की नाराजगी? कांग्रेस की अहम बैठक के बाद युवा नेता का बड़ा बयान

By अंकित सिंह | Jul 06, 2023

पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी सहित शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को राजस्थान पार्टी के नेताओं के साथ रणनीति और चुनाव तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच विवाद को सुलझाने की भी कोशिश की गई। महाराष्ट्र में एनसीपी के तख्तापलट के बीच इस अहम बैठक को प्रतिद्वंद्वियों-गहलोत और पायलट के बीच खींचतान को खत्म करने का एक बड़ा प्रयास माना गया।

इसे भी पढ़ें: NCP में विभाजन विपक्षी एकता में बना बाधा! बेंगलुरु में होने वाली बैठक स्थगित, बताया गया यह कारण

सितंबर में जारी होगी उम्मीदवारों की लिस्ट

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सितंबर के पहले सप्ताह में उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी नेताओं के लिए अनुशासन बेहद जरूरी है। मीडिया में किसी भी तरह का बयान देने से बचना होगा। उन्होंने कहा कि आज इस बैठक में सीएम और पीसीसी चीफ समेत राजस्थान कांग्रेस के 29 नेता शामिल हुए। सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कांग्रेस राजस्थान चुनाव जीत सकती है, बशर्ते राजस्थान कांग्रेस में एकजुटता हो। आज सभी नेताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया। जीतने की क्षमता के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों की सूची सितंबर के पहले सप्ताह में घोषित की जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Michael Boulos in Kochi: केरल में ट्रंप के दामाद की छुट्टियां, US Ambassador संग Alappuzha में पर्यटन का आनंद

Mathura Dispute: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद में Mediation बेनतीजा, 18 August को फिर होगी अहम चर्चा

Jemimah Rodrigues की चोट ने बढ़ाई India की चिंता, Asia Cup में खेलना संदिग्ध!

Murshidabad के सांसदों ने West Bengal CM से मुलाकात की, Loudspeaker हटाने पर जताई चिंता