Rajasthan: बैठक के बाद बोले केसी वेणुगोपाल, मिलकर लड़ेंगे चुनाव, सितंबर में जारी होगी उम्मीदवारों की लिस्ट

By अंकित सिंह | Jul 06, 2023

राजस्थान में स्थल विधानसभा के चुनाव होने हैं। हालांकि राजस्थान में कांग्रेस के लिए स्थितियां उतनी अनुकूल नहीं है। दरअसल कांग्रेस के भीतर ही अंर्तकलह की स्थिति है। एक ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गुट है तो दूसरी ओर सचिन पायलट है। इन सब के बीच आज दिल्ली में राजस्थान को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सचिन पायलट जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इसके अलावा अशोक गहलोत भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में शामिल हुए थे। इस बैठक के बाद पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने साफ तौर पर कहा कि राजस्थान में हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे। 

अनुशासन का पालन करना होगा

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि सभी को सख्त अनुशासन का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी मुद्दे पर पार्टी के अंदर ही चर्चा होनी है और पार्टी की अंदरूनी राजनीति के बारे में पार्टी से बाहर बोलने की आजादी किसी को नहीं है। इसका उल्लंघन करने वालों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। 

 

इसे भी पढ़ें: Karnataka समेत चार राज्यों ने केंद्र से ओएमएसएस के तहत अनाज देने की मांग रखी


खड़गे का ट्वीट

बैठक को लेकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि जन-सेवा, राहत और सबका उत्थान, प्रगति के पथ पर बढ़ता राजस्थान। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान में समावेशी विकास एवं जन-कल्याण की योजनाओं को घर घर पहुँचाया है। पार्टी एकजुट होकर आगामी चुनाव में जनता के बीच जाएगी। राजस्थान का हर वर्ग - किसान, खेत-मज़दूर, युवा, महिलाएं व समाज का हर एक वर्ग कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त कर रहा है। हम सब की आकांक्षाओं का ख़्याल रखेंगे। राजस्थान का वर्तमान और भविष्य दोनों कांग्रेस के हाथों में सुरक्षित है। इस बार इतिहास बदलेगा।

प्रमुख खबरें

Michael Boulos in Kochi: केरल में ट्रंप के दामाद की छुट्टियां, US Ambassador संग Alappuzha में पर्यटन का आनंद

Mathura Dispute: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद में Mediation बेनतीजा, 18 August को फिर होगी अहम चर्चा

Jemimah Rodrigues की चोट ने बढ़ाई India की चिंता, Asia Cup में खेलना संदिग्ध!

Murshidabad के सांसदों ने West Bengal CM से मुलाकात की, Loudspeaker हटाने पर जताई चिंता