बेंगलोर के खिलाफ प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा राजस्थान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2019

बेंगलुरू। प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम आईपीएल के बाकी बचे दो मैचों में अब दूसरी टीमों का गणित खराब करने की कोशिश करेगी और इसमें उसका पहला निशाना राजस्थान रॉयल्स होगा जिससे उसे यहां मंगलवार को भिड़ना है। दूसरी तरफ राजस्थान इस मैच में बड़ी जीत दर्ज करके प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीद बरकरार रखने की कोशिश करेगा। राजस्थान के अभी 12 मैचों में दस अंक हैं और बाकी बचे दोनों मैच जीतने पर वह अगर मगर के समीकरण से प्लेऑफ में जगह बना सकता है लेकिन एक हार पर आईपीएल 2019 में उसका सफर भी लीग चरण में थम जाएगा। 

राजस्थान को जीत के अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स की जीत की भी उम्मीद लगानी होगी। ऐसी स्थिति में राजस्थान को जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स की कमी खलेगी। जोस बटलर के स्वदेश लौटने से पहले ही उसकी बल्लेबाजी कमजोर हो गयी है। अंजिक्य रहाणे की जगह स्टीव स्मिथ के कप्तान बनने के बाद मुंबई और कोलकाता नाइटराइडर्स पर जीत से राजस्थान की उम्मीदें जगी हैं। 

इसे भी पढ़ें: SRH को 7 विकेट से हराकर रॉयल्स ने प्लेआफ की उम्मीद रखी कायम

केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में रियान पराग के शानदार प्रदर्शन से टीम को जीत मिली थी लेकिन टीम मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रही है। राजस्थान के पास श्रेयस गोपाल के रूप में अच्छा लेग स्पिनर है जिन्होंने पिछले मैच में विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और शिमरोन हेटमेयर को अपनी गुगली के जाल में फंसाया था। मेजबान बेंगलोर प्रतिष्ठा की खातिर इस मैच में खेलेगा। रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार से उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो गयी थी। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह