खराब दौर से जूझ रही मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत की लय कायम रखने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2022

नवी मुंबई। लगातार तीन मैच जीत चुकी राजस्थान रॉयल्स प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को जीत की लय कायम रखने के ध्येय से उतरेगी। इस मैच के दौरान रॉयल्स अपने आईपीएल विजेता कप्तान रहे शेन वॉर्न को श्रृद्धांजलि भी देंगे। वॉर्न का पिछले महीने थाईलैंड में निधन हो गया था। उनकी कप्तानी में रॉयल्स ने 2008 में आईपीएल का पहला सत्र जीता था और टीम एक जीत के साथ उन्हें याद करना चाहेगी। रॉयल्स अंकतालिका में गुजरात टाइटंस के बाद दूसरे स्थान पर है और अब तक छह मैच जीते हैं।

इसे भी पढ़ें: एक्शन में यूपी ATS ! देवबंद दारुल उलूम के एक छात्र को किया गिरफ्तार, पाक से कनेक्शन और फर्जी दस्तावेज का है मामला

मुंबई आठों मैच हारकर प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में 144 रन ही बना सके रॉयल्स को अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उसके सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल अच्छे फॉर्म में हैं। बटलर अब तक तीन शतक बना चुके हैं और उनके बल्ले पर अंकुश लगाना मुंबई के गेंदबाजों के लिये चुनौतीपूर्ण होगा। वह और पडिक्कल एक बार फिर टीम को अच्छी शुरूआत देना चाहेंगे। कप्तान संजू सैमसन और शिमरोन हेटमायेर भी अपने दम पर मैच जिता सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: शंघाई में भूख से मर रहे लोग, खिड़कियों और बालकनियों में खड़े होकर चीन की सरकार के खिलाफ लगा रहे नारे

पिछले मैच में नाबाद 56 रन बनाने वाले रियान पराग और डेरिल मिशेल के रहते रॉयल्स का मध्यक्रम भी मजबूत है। सैमसन दस मैचों में 232 रन बना चुके हैं। रॉयल्स के तेज गेंदबाज और स्पिनर जबर्दस्त फॉर्म में हैं। रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल अच्छा खेल रहे हैं और चहल सर्वाधिक 18 विकेट ले चुके हैं।तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में अच्छा सहयोगी मिला है। दूसरी ओर मुंबई को सामूहिक प्रयास करने होंगे। खराब दौर से गुजर रहे रोहित शर्मा और ईशान किशन को रन बनाने होंगे। पंद्रह करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदे गए ईशान आठ मैचों में 199 रन ही बना सके हैं। सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस ने यदा कदा अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें एक ईकाई के रूप में खेलना होगा। हरफनमौला कीरोन पोलार्ड के खराब फॉर्म का खामियाजा भी मुंबई को भुगतना पड़ा है। गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह को छोड़कर कोई नहीं चल सका है। जयदेव उनादकट, डेनियल सैम्स और रिले मेरेडिथ नाकाम रहे हैं।

टीमें : मुंबई इंडियन्स: रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, बासिल थम्पी, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टाइमल मिल्स, अरशद खान, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, फैबियन एलन, कीरोन पोलार्ड, संजय यादव, आर्यन जुयाल और इशान किशन। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शुभम गढ़वाल, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, कुलदीप सेन, तेजस बरोका, अनुनय सिंह, केसी करियप्पा, संजू सैमसन, जोस बटलर, रेसी वान डेर डुसेन, नाथन कूल्टर नाइल, जिमी नीशाम, डेरिल मिशेल, करुण नायर, ओबेद मैकॉय, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, प्रसिद्ध कृष्णा और युजवेंद्र चहल। समय: मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Team India से बाहर होने पर छलका Suryakumar Yadav का दर्द, कहा मुश्किलों के बाद उम्मीद बाकी

Weekend Ka Vaar में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, Salman Khan ने ScoutOP के रवैये पर जताया गुस्सा

Taiwan के मतदाताओं ने Nuclear Power Plants बंद करने की नीति हटाने का दिया समर्थन

Arjun Sarja करेंगे पहलगाम हमले और Operation Sindoor पर आधारित फिल्म का निर्देशन