योगी सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने ओमप्रकाश राजभर को बताया समाज का दुश्मन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2020

बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के दिव्यांग जन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर ने शुक्रवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्‍तेहाद-उल मुसलमीन (एआईएमाईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी के साथ गठबंधन करने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्‍यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर को ‘‘समाज का दुश्मन’’ करार दिया तथा कहा कि महाराजा सुलेदेव से उनका कोई लेना-देना नहीं है। मंत्री आज जिले के रसड़ा क्षेत्र के कमतैला गांव में नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय के लोकार्पण के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। 

मंत्री ने कहा कि ओवैसी से हाथ मिलाकर वह (ओमप्रकाश राजभर) राजभरों को गुमराह करना चाहते हैं लेकिन उनका चेहरा बेनकाब हो गया है तथा अब राजभर समाज गुमराह होने वाला नहीं है। अनिल राजभर ने दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा दिल्ली और उत्तर प्रदेश के स्कूलों की तुलना किए जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह को वाराणसी आकर स्कूल देखने की चुनौती दी। 

इसे भी पढ़ें: बिना अनुमति पदयात्रा निकालने पर अड़े प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार 

उन्होंने सवाल किया कि दिल्ली के परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या क्यों घट रही है, जबकि उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर के ‘‘ताड़ी पीने से कोरोना नहीं होने’’ और ‘‘गंगाजल से शुद्ध ताड़ी’’ वाले बयान पर मंत्री ने कहा कि यह बसपा का संस्कार और संस्कृति है। उल्‍लेखनीय है कि सैयद सालार गाजी के बारे में राजभर समाज के नेताओं का कहना कि जब उसने आक्रमण किया तो राजभर समाज के राजा सुहेलदेव ने उसे पराजित किया था।

प्रमुख खबरें

PSL में खेल रहे David Warner की बढ़ी मुश्किलें, Sydney में शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए

चीन के Nostradamus की बड़ी भविष्यवाणी, Iran-US Tension बदल देगा पूरा Global Order

Jet Fuel संकट में बाकी Airlines पस्त, Delta को Refinery से हो रहा करोड़ों का Profit

Badminton Asia में बड़ी तकनीकी चूक, बिना Hawk-Eye के खेलने पर HS Prannoy ने उठाए गंभीर सवाल