UP में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर बोलीं प्रियंका, किसानों का सवाल उठाने से कोई रोक नहीं सकता

Priyanka

प्रियंका गांधी ने कहा कि उप्र कांग्रेस के प्रिय सिपाहियों, आप खेती किसानी की दुर्दशा उजागर करने और गौवंश के साथ हो रहे अनाचार का पर्दाफाश करने के लिए पदयात्रा निकाल रहे हैं। आप गाय बचाओ किसान बचाओ का नारा बुलंद कर रहे हैं। दुनिया की कोई भी शक्ति आपको किसान हित का सवाल उठाने से रोक नहीं सकती।

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में ‘गाय बचाओ, किसान बचाओ’ पदयात्रा निकाल रहे पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को कहा कि दुनिया की कोई ताकत किसानों के हित का सवाल उठाने से नहीं रोक सकती। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उप्र कांग्रेस के प्रिय सिपाहियों, आप खेती किसानी की दुर्दशा उजागर करने और गौवंश के साथ हो रहे अनाचार का पर्दाफाश करने के लिए पदयात्रा निकाल रहे हैं। आप गाय बचाओ किसान बचाओ का नारा बुलंद कर रहे हैं। दुनिया की कोई भी शक्ति आपको किसान हित का सवाल उठाने से रोक नहीं सकती।’’ 

इसे भी पढ़ें: बिना अनुमति पदयात्रा निकालने पर अड़े प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार

गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा निकाल रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को शनिवार दोपहर ललितपुर की पुलिस ने दैलवारा कस्बे के करीब अनेक कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़