पेरियार रैली पर टिप्पणी के लिए नहीं मांगूंगा माफी: रजनीकांत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2020

चेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत ने समाज सुधारक पेरियार द्वारा दशकों पहले निकाली गई एक रैली को लेकर की गई अपनी टिप्पणी पर माफी मांगने से मंगलवार को इनकार किया। उन्होंने कहा कि वह न तो खेद प्रकट करेंगे और न ही माफी मांगेंगे तथा उनकी टिप्पणी तथ्यात्मक थी। मामले में एक द्रविड़ संगठन ने रजनीकांत से पेरियार की रैली को लेकर की गई टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग की है। पत्रिकाओं और अखबारों की क्लिपिंग दिखाते हुए अभिनेता ने कहा कि 1971 में पेरियार ई वी रामासामी के नेतृत्व में निकाली गई एक रैली में भगवान राम और सीता की वस्त्रहीन तस्वीरें रखी गई थीं जिन्हें जूतों की माला के साथ चित्रित किया गया था।

इसे भी पढ़ें: सीताराम येचुरी का तंज, कहा- PM मोदी को ‘नौकरी पर चर्चा’ करनी चाहिए

गत 14 जनवरी को तमिल पत्रिका ‘तुगलक’द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में रजनीकांत ने आरोप लगाया था, ‘‘1971 में पेरियार ने सलेम में एक रैली निकाली थी जिसमें भगवान श्रीरामचंद्र और सीता की वस्त्रहीन तस्वीरों को जूतों की माला के साथ चित्रित किया गया था। द्रविड़ संगठन द्रविदार विधुतलाई कझगम ने हालांकि आरोप लगाया कि अभिनेता ‘‘सरासर झूठ बोल रहे हैं।’’ संगठन ने रजनीकांत से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई।

प्रमुख खबरें

Karnataka CM Shivakumar का दावा: Nagendra निर्दोष, कैबिनेट में जल्द शामिल होंगी Woman Minister

MPSC Drug Inspector परीक्षा का पर्चा 40 लाख में बेचा गया, जांच की उठी मांग

Raksha Bandhan 2026: भाई की Rashi के अनुसार बांधें Rakhi, सुख-समृद्धि और Health के लिए अपनाएं ये ज्योतिष उपाय

Devendra Fadnavis के APTEL पत्र को Congress ने बताया पाखंड, उठाए कई सवाल