हिमाचल सरकार के फैसले का राजीव शुक्ला ने किया बचाव, बोले- इसे उत्तर प्रदेश से जोड़ना ठीक नहीं

By अंकित सिंह | Sep 26, 2024

हिमाचल प्रदेश एआईसीसी प्रभारी राजीव शुक्ला आज भोजनालयों पर मालिकों के नाम प्रदर्शित करने के राज्य सरकार के आदेश का बचाव किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इसे उत्तर प्रदेश से जोड़ना सही नहीं है। राजीव शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया है कि केवल अधिकृत व्यक्ति ही दुकानें लगा सकें। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने फेरीवालों को विनियमित करने और उन्हें लाइसेंस देने के लिए एक सर्वदलीय समिति बनाई है। इसे उत्तर प्रदेश से जोड़ना ठीक नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: Yogi के रास्ते पर हिमाचल की कांग्रेस सरकार, राज्य में ढाबे-होटलों के बाहर लगेगी संचालकों की ID

विवादास्पद आदेश पर कांग्रेस द्वारा दिल्ली बुलाए जाने और फटकार लगाए जाने के कुछ घंटों बाद हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनकी सरकार किसी को भी व्यापार करने से नहीं रोक रही है। सिर्फ उन्हें पंजीकरण कराने के लिए कह रही है। उन्होंने कहा कि हमने हिमाचल में किसी को भी व्यापार करने से नहीं रोका है, बल्कि लोगों से पंजीकरण कराने के लिए कहा है। कोई भी हिमाचल आ सकता है, किसी को रोका नहीं जा रहा है। हिमाचल की अपनी पहचान है, उत्तर प्रदेश की अपनी पहचान है। हम अपने राज्य में काम कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा