राजकुमार राव ने अपनी आने वाली फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ को बताया बेहद खास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2021

मुंबई। अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म “हम दो हमारे दो” एक अलग तरह की कॉमेडी है और उन्होंने इसमें एक गंभीर व्यक्ति की भूमिका निभाई है जो हास्यास्पद स्थिति में फंस जाता है। अभिषेक जैन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राव एक अनाथ के किरदार में हैं जो अपनी प्रेमिका (कृति सैनन) से शादी करने के लिए माता पिता को “गोद लेता है।” राव के पिता की भूमिका में परेश रावल हैं और मां का किरदार रत्ना पाठक ने निभाया है। राव ने कहा कि यह फिल्म उनकी पिछली फिल्मों से अलग है।

इसे भी पढ़ें: इंदौर के फेक पुलिस अधिकारी मामले में महिला तांत्रिक की हुई एंट्री, दोनों ने 20 लाख रुपए ठगे

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित 37 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका में हैं जो सहज होने की कोशिश करता है लेकिन उसे हमेशा विचित्र और मजेदार स्थिति का सामना करना पड़ता है। “हम दो हमारे दो” 29 अक्टूबर को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी। राव ने कहा कि फिल्म की कहानी इतनी अनोखी थी कि उन्होंने इसमें काम करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि ऐसी कहानी पहले कभी नहीं लिखी गई जिसमें कोई व्यक्ति अपने माता पिता को गोद लेता है।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश