राजनाथ ने 'मां भारती के सपूत' वेबसाइट को किया लॉन्च, बोले- जवानों के त्याग और बलिदान की वजह से हमारा देश सुरक्षित

By अंकित सिंह | Oct 14, 2022

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक परिसर में आयोजित एक समारोह में सशस्त्र बल युद्ध हताहत कल्याण कोष (AFBCWF) के लिए 'मां भारती के सपूत' (MBKS) वेबसाइट को लॉन्च किया। यह वेबसाइट देश के आम लोगों के लिए बनाया गया है जो युद्ध के दौरान शहीद या गंभीर रूप से घायल रक्षा कर्मियों के परिजनों के लिए योगदान देंगे। वेबसाइट का उद्देश्य नागरिकों को नेक कार्य में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। भारत के स्टार अभिनेता अमिताभ बच्चन इस पहल के लिए सद्भावना राजदूत है। वेबसाइट लॉन्च के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ये कार्यक्रम हमारे उन वीरों को समर्पित है जिनके त्याग और बलिदान की वजह से हमारा देश सुरक्षित है। 

इसे भी पढ़ें: Tejas और Rafale के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Prachand लड़ाकू हेलीकॉप्टर में उड़ान भर रचा इतिहास

राजनाथ ने कहा कि सैनिकों ने जो किया है उसे हम चुका नहीं सकते, यह हमारा नैतिक और राष्ट्रीय कर्तव्य है कि हम शहीदों के परिवारों और घायल वीर सैनिकों की सहायता करें। यह कोष तीनों सेनाओं का एक कोष है जिसका इस्तेमाल संघर्ष के दौरान हताहत सैन्य कर्मियों के परिजनों और आश्रितों को अनुग्रह राशि के रूप में तत्काल आर्थिक सहायता देने के लिए किया जाता है। इससे पहले राजनाथ ने कहा था कि केंद्र सरकार भविष्य की किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिये तैयार रहने के वास्ते रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने को प्रतिबद्ध है। 

प्रमुख खबरें

परमाणु ऊर्जा में निजी क्षेत्र से 7.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद, बोले AK Mohanty

BMW Industries ने Bokaro में शुरू किया रंग लेपित इस्पात का निर्माण

शारदीय Navratri 2026: मां शैलपुत्री की पूजा आज, दोपहर में 12:01 बजे से अभिजीत मुहूर्त

अमेरिका के PERM कार्यक्रम निलंबन का Infosys के कामकाज पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा