Rajnath Singh ने सेना कमांडरों के अहम सम्मेलन को किया संबोधित, कहा- 'प्रेरणा स्थल' ने बहादुर जवानों के बलिदान को इतिहास में अंकित कर दिया

By अभिनय आकाश | Oct 11, 2024

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'प्रेरणा स्थल' का उद्घाटन किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस प्रेरणा स्थल के निर्माण ने हमारे उन बहादुर जवानों के बलिदान को इतिहास में हमेशा के लिए अंकित कर दिया है जब तक यह स्थल रहेगा तब तक यह इस क्षेत्र के लोगों को हमारे जवानों के शौर्य से परिचित कराएगा और उन्हें प्रेरणा देगा। मैं हमारे 22 जवानों के बारे में देख रहा था, तो एक बात पर मैंने गौर किया। उन 22 जवानों में से कोई जवान नागालैंड से था, तो कोई उत्तर प्रदेश से, कोई तमिलनाडु से, कोई राजस्थान से, कोई तेलंगाना से, तो कोई आसाम से था। मतलब भारत के लगभग सभी क्षेत्र के सैनिक उस सूची में थे। भारत के अलग-अलग हिस्सों के होने के बावजूद, इन सैनिकों ने यहाँ के लोगों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।

इसे भी पढ़ें: नई तकनीकों पर राजनाथ सिंह ने दिया जोर, बोले- आज हम युद्ध और इसकी संभावनाओं के बीच जी रहे हैं

बैठक में एलएसी पर संवेदनशील स्थिति का जायजा लिया गया, खासकर लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में जहां दोनों पक्ष नियमित आधार पर गतिरोध और आमने-सामने हो रहे हैं। सम्मेलन दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है. पहला चरण गंगटोक में 10-11 अक्टूबर, 2024 तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण दिल्ली में 28-29 अक्टूबर, 2024 तक निर्धारित है। रक्षा अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि यह पहली बार है कि शीर्ष सेना कमांडरों की महत्वपूर्ण बैठक वास्तविक नियंत्रण रेखा के करीब किसी स्थान पर होगी। 

प्रमुख खबरें

India-US Joint Military Exercise | रेगिस्तान से लेकर हिमालय की ऊंचाइयों तक, शुरू हुआ भारत-US का युद्ध अभ्यास 2026, क्यों थर्राएंगे ड्रैगन और पाकिस्तान?

Engineers Day: आधुनिक भारत की नींव रखने वाले Sir M Visvesvaraya का योगदान और इतिहास

US Court ने विदेशी छात्रों और पत्रकारों के Visa नियमों पर लगाई अंतरिम रोक

RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card जारी, 17 सितंबर 2026 को होगी परीक्षा